गुजरात लोकल बॉडी चुनाव, AAHL के डायरेक्टर जीत अदाणी और अन्य नेताओं नें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी लेकर किया मतदान…

गुजरात के अहमदाबाद में लोकल बॉडी चुनाव के दौरान अदाणी के डायरेक्टर जीत अडानी और दिवा शाह ने अपना वोट डाला। पढ़ें, इस चुनाव में अहम राजनीतिक व्यक्तित्वों की भागीदारी और प्रतिक्रियाएं।

गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को चल रहे लोकल बॉडी चुनाव में अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के डायरेक्टर जीत अदाणी और उनकी पत्नी दिवा शाह ने अपना वोट डाला। दोनों ने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर वोटिंग प्रक्रिया में भाग लिया। यह जोड़ा गुजरात के लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सहभागिता को लेकर उत्साहित नजर आया।

लोकल बॉडी चुनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी परिवार के साथ गांधीनगर के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला। अमित शाह ने वोट डालने के बाद एक मंदिर में पूजा अर्चना की और वहां से स्याही लगी अपनी उंगलियां दिखाते हुए मीडिया से बात की। उनके साथ उनकी पत्नी सोनल शाह, बेटे और ICC चेयरमैन जय शाह और बहू ऋषिता पटेल भी उपस्थित थे।

इसके अलावा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी अहमदाबाद में अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री पटेल ने इस अवसर पर मीडिया से कहा, “आज का दिन गुजरात में लोकतंत्र का पर्व है। हम सभी को इस प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और इसका उत्सव बनाना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव से गुजरात के विकास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।

गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने सूरत के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला और राज्य के विकास में नागरिकों की भागीदारी पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “गुजरात के लोग प्रधानमंत्री मोदी की विकासशील राजनीति को मजबूती देने के लिए चुनाव में बड़े पैमाने पर हिस्सा ले रहे हैं। गुजरात का हर नागरिक मिलकर राज्य के विकास के लिए काम कर रहा है।”

अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, और राजकोट जैसे प्रमुख शहरों में 15 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन्स के चुनाव हो रहे हैं। इसके साथ ही 84 से ज्यादा म्युनिसिपैलिटी, 34 डिस्ट्रिक्ट पंचायत और 260 तालुका पंचायत के चुनाव भी हो चुके हैं। इन चुनावों के परिणाम 28 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे, जिससे राज्य में आगामी राजनीतिक परिदृश्य पर असर पड़ने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button