वाराणसी में युवक ने गंगा में स्नान के दौरान पी बियर,वायरल हुआ वीडियो,तो एक्शन में आई पुलिस…

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में गंगा के बीच बिरयानी पार्टी के बाद बियर पार्टी काफी सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले बिरयानी पार्टी के आरोपी जमानत पर बाहर आए तो गुरुवार को गंगा में स्नान के दौरान एक जनेऊधारी युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में जनेऊधारी युवक गंगा में स्नान कर रहा है और बियर की केन लेकर पी रहा है। इस दौरान कुछ युवक उसका वीडियो बना लेते है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर वाराणसी के अधिवक्ता ने दशाश्वमेध थाने की पुलिस से शिकायत किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बिरयानी के बाद दूसरी बार बियर पीने का वीडियो हुआ वायरल…

वाराणसी में युवक के द्वारा बियर पीने का वीडियो एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इससे पहले मुस्लिम युवकों ने रमजान के महीने में नाव पर सवार होकर बिरयानी पार्टी किया था। जिसका वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ने पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। हालांकि करीब 2 महीने बाद आरोपियों को हाई कोर्ट से जमानत मिली। वही दूसरा मामला भेलूपुर का समाने आया जहां वाराणसी से चुनार जाते समय नाव पर बियर पीने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वही यह तीसरा मामला है, जब एक जनेऊधारी युवक का वीडियो गंगा में बियर पीते हुए स्नान करने का आया है।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवक की शिनाख्त, युवक की तलाश में जुटी पुलिस

दशाश्वमेध थाने में दर्ज मुकदमे को लेकर एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसकी शिकायत मिली थी। वायरल वीडियो की जांच में युवक का नाम संतोष पता चला है, वीडियो में ही वह अपना निवास बिहार के रोहतास जनपद का बता रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button