
India Vs Afghanistan Test 2026 :- टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को तीन दिन के अंदर ही हरा दिया है। मैच शनिवार को शुरू हुआ और सोमवार दोपहर को खत्म हुआ। तीसरे दिन का तीसरा सेशन भी खत्म नहीं हुआ था कि इस टीम ने मैच अपने नाम हासिल कर लिया है । भारत ने शुभमन गिल की कप्तानी में यह मैच एक पारी और 300 रन से जीता। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारत ने आठ साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। जब भारत ने वेस्टइंडीज को हराया था।
भारत के टेस्ट इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जीत
भारतीय टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत मुल्लापुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ मिली। पहली पारी में 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी घोषित करने के बाद, भारतीय गेंदबाजों ने अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन और दूसरी पारी सिर्फ 112 रन पर समेट दी।
अपनी कप्तानी के पहले मैच में, शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम ने विरोधी टीम को एक पारी और 300 रन के अविश्वसनीय अंतर से हराया, जो भारत के टेस्ट इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।









