लखनऊ में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, ऊंची लपटें और धुआं देख मची चीख-पुकार, फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद

लखनऊ में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं रही हैं। अब सोमवार को विकासनगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी तिराहे के पास स्थित एक मार्केट में जूते-चप्पल की दुकान में भीषण आग लग गई। अचानक आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

नजदीकी लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी

दुकान से धुआं और ऊंची लपटें उठते देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट शुरुआती आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची

घटना की सूचना पर सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज और विकासनगर थाना इंचार्ज आलोक कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं, इंदिरा नगर फायर स्टेशन से भी एक फायर इंजन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।

फायरमैन आग बुझाने में लगे हुए हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही हुए नुकसान और आग लगने के कारणों का साफ अंदाजा लगाया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button