अखिलेश यादव के जन्मदिन से पहले काशी पहुंची डिंपल यादव,मंदिरों में किया दर्शन

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 1 जुलाई को 53वां जन्मदिन है। अखिलेश यादव के जन्मदिन से पहले डिंपल यादव और बेटी टीना के साथ बेटा अर्जुन यादव वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में विगत दो दिनों से अखिलेश यादव के परिवार के सदस्य मंदिरों में दर्शन के साथ बनारस के प्रसिद्ध स्थानों और बनारसी व्यंजनों को लुफ़्त उठा रहे है। सांसद डिंपल यादव का बनारस में एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। यह पहला मौका है जब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का परिवार वाराणसी में तीन दिन धार्मिक यात्रा पर पहुँचा है।

बनारस के रंग में रंगी सांसद डिंपल यादव, बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर खाया बनारसी पान !

वाराणसी में अखिलेश यादव के बच्चों ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ पहुंचे और दर्शन कर मां गंगा का पूजन कर मां गंगा की आरती में शामिल हुए। वही डिंपल यादव पहले बाबा काल भैरव का दर्शन किया और अपनी नजर उतरवाई। इसके बाद बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर मंगला आरती में शामिल हुई। इसके साथ ही वह बनारस की गलियों में पहुंच प्रसिद्ध श्री राम भंडार मिष्ठान से मिठाईया खरीदती हुई नजर आई, वही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें डिंपल यादव बनारस पान चखती हुई नजर आ रही है।

अखिलेश यादव के जन्मदिन से पहले समाजवादी छात्रसभा ने किया रक्तदान

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर उनकी लंबी आयु के लिए जहां एक तरफ सपा सांसद डिंपल यादव ने बाबा काल भैरव और बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच आशीर्वाद लिया। वही वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ अखिलेश यादव के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर सैकड़ों छात्र – छात्राओं ने विश्वविद्यालय के समाजवादी छात्रसभा के अध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में रक्तदान किया। सभी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Related Articles

Back to top button