सांवले रंग से परेशान होकर युवती ने की आत्महत्या , 10 बार शादी का रिश्ता टूटा, लड़के वाले 11वीं बार देखने आ रहे थे

भारत में आज भी लोगों को रंग की वजह से शर्मिंदा किया जाता है और चिढ़ाया जाता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आया है जहां एक लड़की को सिर्फ उसके सांवले रंग की वजह से शादी के लिए बार-बार मना कर दिया गया। लड़की के सांवले रंग की वजह से शादी का रिश्ता 10 बार टूटा, लेकिन जब 11वीं बार शादी के लिए लड़की देखने वाले आए तो लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव का है। पीतांबर कुमार की बेटी अंशु कुमारी ने शादी का रिश्ता बार-बार ठुकराए जाने के बाद आत्महत्या कर ली। शादी न होने और बार-बार ठुकराए जाने के कारण लड़की मानसिक तनाव से गुजर रही थी। सांवले रंग के कारण युवती परेशान थी और उसे लग रहा था कि इस वजह से उसकी शादी नहीं हो सकती।

शादी का रिश्ता 10 बार टूटा,

परिवार के लोगों को का कहना है कि अंशु की शादी के लिए शादी से पहले से ही है। 10 से ज्यादा रिश्ते आए और लड़के के परिवार वाले भी देखने आए, लेकिन हर बार रिश्ता टूट गया। बुधवार को भी एक लड़का अंशु को देखने वाला था। जिसे लेकर अंशु काफी घबराई हुई थी, उसे डर था कि इस बार रंग के कारण उसे रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

लड़के वाले 11वीं बार देखने आ रहे थे

मंगलवार रात अंशु बिना खाना खाए सो गई। बुधवार सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो घरवालों ने खिड़की से देखा तो उसकी लाश पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई मिली। इस घटना से अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार के साथ गांव के लोग भी जमा हो गए। इस घटना से हर कोई हैरान है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

इस घटना की जानकारी मिलने पर गायघाट पुलिस के SDPO अलय वत्स ने बताया कि लड़की ने रस्सी से लटककर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button