यूपी में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना , 60KM रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update : इस साल उत्तर प्रदेश में मानसून 10 दिन देरी से आया है। मौसम की तमाम उठापटक के बाद मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को सोनभद्र और महाराजगंज के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल हुआ। सीनियर साइंटिस्ट मोहम्मद दानिश के मुताबिक, मानसून आजमगढ़, अयोध्या और बरेली से होकर गुजर रहा है।

साथ ही, सेंट्रल UP के ऊपर एक सर्कुलेशन बन रहा है, जो मानसूनी हवाओं को प्रेरित कर रहा है। इसके असर से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बन गया है। इस मौसमी बदलाव के कारण राज्य के बीच में बवंडर जैसे हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान क्षेत्र के कई हिस्सों में 50 से 60 kmph की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।

3 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

वही बुधवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। सरकारी डेटा के मुताबिक, बहराइच जिले में सबसे ज़्यादा 113 mm बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, पश्चिमी UP के बिजनौर में 95 mm और बुंदेलखंड के ललितपुर जिले में 93 mm मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 03 जुलाई (शुक्रवार) के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के लिए एक लंबा अनुमान जारी किया है, जिसके तहत राज्य को दो बड़े इलाकों में अलर्ट रहने को कहा गया है:

मौसम विभाग ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा और बांदा में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश का इन जिलों में लंबा इंतजार

लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर और देवरिया जैसे जिलों में 03 जुलाई को हल्की बारिश होगी, जिससे मौसम में नमी बनी रहेगी। लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की बारिश का यह सिलसिला अभी खत्म नहीं होने वाला है, बल्कि अगले 5 दिनों तक पूरे इलाके में मानसून की बारिश का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button