इंस्टाग्राम पर नौकरानी ने अपलोड की रील, चोरी के हीरे का हार पहनते ही खुला लाखों के गहनों की चोरी का राज

देहरादून : एक घरेलू काम करने वाली को ज्वैलरी पहनने और इंस्टाग्राम रील बनाने का शौक था। महंगी ज्वैलरी देखकर महिला को लालच आ गया और उसने अपनी मालकिन के घर से ज्वैलरी चुरा ली। लेकिन एक साल बाद उससे गलती हो गई और वह सलाखों के पीछे पहुंच गई। महिला ने एक साल पहले चुराया हुआ डायमंड नेकलेस पहनकर इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड की। मालकिन ने महिला के पहने डायमंड नेकलेस को पहचान लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को 10 लाख की ज्वैलरी के साथ पकड़ लिया।

जाने क्या है पूरा मामला

बता दे कि देहरादून के राजपुर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, सिक्का किमाया ग्रीन IT पार्क में रहने वाली नितिशा वत्स ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि करीब एक साल पहले घर में रखे डायमंड और दूसरी ज्वैलरी कहीं गायब हो गई है। पहले तो उन्हें लगा कि उनकी ज्वैलरी किसी जान-पहचान वाले के घर में कहीं होगी। कुछ दिन पहले उनके एक जान-पहचान वाले ने बताया कि एक महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डायमंड नेकलेस के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की है, जो उनके नेकलेस से मिलती-जुलती है।

पुलिस ने महिला के पास से चोरी के हीरे और सोने के गहने बरामद किए

इसके बाद नितिशा वत्स को शक हुआ कि उनके घर पर काम करने वाली महिला ने ही उसके गहने चुराए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया और आरोपी विमला को जोहरी रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के पास से चोरी के हीरे और सोने के गहने बरामद किए है।

एक साल पहले उसने मौका देखकर लॉकर से हीरे और सोने की कीमती ज्वैलरी चुरा ली

वही पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह नितिशा के IT पार्क वाले घर में घरेलू काम करती थी। घर के एक कमरे के लॉकर में बहुत सारी महंगी ज्वैलरी रखी हुई थी, जिसे देखकर उसका मन उन ज्वैलरी को चुराने का हुआ और एक साल पहले उसने मौका देखकर लॉकर से हीरे और सोने की कीमती ज्वैलरी चुरा ली।

गहने महंगे होने के कारण उसे बेच नहीं पाई

आरोपी महिला ने कहा कि वह गहने महंगे होने के कारण उसे बेच नहीं पाई. आरोपी महिला की पहचान विमला थाना पासिग्मा, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश, उम्र 34 वर्ष और निवासी बापू नगर, जाखन, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के पास से एक हीरे का हार, एक सोने का लॉकेट, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का पेंडेंट, एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है.

Related Articles

Back to top button