वियतनाम में फु क्वोक द्वीप के पास बेहद दर्दनाक हादसा, भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी , 15 लोगो की मौत

वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड के पास एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां भारतीय नाविकों से भरी एक नाव समुद्र में पलट गई। हनोई में भारतीय दूतावास ने इस दुखद घटना की पुष्टि की और कहा कि स्थानीय प्रशासन हादसे के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा कर रहा है। डूबे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में भारतीयों समेत 15 लोगों की मौत हो गई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बता दे कि भारतीय मिशन ने एक कंट्रोल रूम बनाया है, जबकि सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दूतावास ने कहा कि स्थानीय अधिकारी घटना की जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।

X पर एक पोस्ट में, दूतावास ने कहा, “एक दुखद घटना में, शनिवार को वियतनाम में फु क्वोक आइलैंड के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई।”

हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया

हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल और हनोई में दूतावास में 24 घंटे के कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और इमरजेंसी स्थितियों में पीड़ितों को मदद और जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। पहले कंट्रोल रूम से इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है- +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414. हनोई में दूसरे कंट्रोल रूम से +84 91 308 9165 पर संपर्क किया जा सकता है.

प्रभावित परिवारों के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया

एम्बेसी ने कहा कि प्रभावित परिवारों को सलाह और मदद देने के लिए हो ची मिन्ह सिटी में इंडियन कॉन्सुलेट में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. आप किसी भी मदद के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button