रामपुर में हनीट्रैप गिरोह की फरार सदस्य सुप्रिया आठ महीने बाद गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर ठगे थे लाखों रुपये

रामपुर : गंज थाना पुलिस ने हनीट्रैप गैंग की एक फरार महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो युवाओं को फोन पर फंसाकर उनके घरों में अश्लील वीडियो बनाती थी। पुलिस को आठ महीने से उसकी तलाश थी।

बता दे कि गैंग ने केमरी के एक युवक को अपना शिकार बनाया। युवक वेल्डिंग का काम करता है। उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। बताया कि उसके मोबाइल के व्हाट्सएप पर एक लड़की का मैसेज आया। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

मीठी-मीठी बातों में फंसा लिया

लड़की ने उसे मीठी-मीठी बातों में फंसा लिया। इसके बाद 22 नवंबर 2025 को उसे एक बड़ी कंपनी में नौकरी दिलाने के बहाने रुद्रपुर, उत्तराखंड बुलाया। जिस कमरे में उसे बुलाया गया, वहां सुप्रिया, इकराबी, दीपक कश्यप, मुकेश, इशरत और एक अन्य युवक मौजूद थे। उसे लाठी-डंडों से सभी ने मिलकर बुरी तरह पीटा। छोड़ने के नाम पर उसके बैंक अकाउंट से मुकेश और दीपक के नंबरों पर 1,52000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद उक्त लोग उसे कार में बिठाकर रात 9 बजे रामपुर के गंज थाना क्षेत्र में एक घर पर पहुंचे।

वीडियो को वायरल करने की धमकी दी

हनीट्रैप गैंग की मेंबर जौहरा उर्फ ​​महक यहां मौजूद थी। यहां उसे गन पॉइंट पर लेकर उसके कपड़े उतार दिए गए। फिर जौहरा के साथ आपत्तिजनक हालत में उसका वीडियो बनाया गया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए उससे 80 हजार रुपये और वसूले गए।

एसपी के आदेश पर गंज थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच की। जौहर और गैंग के दूसरे मेंबर पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए थे। इस मामले में सुप्रिया फरार थी।

पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

वह सिटी थाना के मोहल्ला चादरवाला बाग में रहती है और फिलहाल सिविल लाइंस इलाके के बाबादीप सिंह नगर में रह रही थी। गंज थाना इंचार्ज पवन कुमार शर्मा ने बताया कि उसे रविवार को बाबादीप सिंह नगर में उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button