हॉर्न बजाना पड़ा भारी ! गाजियाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

गाजियाबाद में मामूली बात को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बता दे कि यहां हॉर्न बजाकर रास्ते से हटने को कहना एक युवक को इतना भारी पड़ गया कि उसकी जान चली गई। घटना गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

हॉर्न बजाकर हटने को कहना पड़ गया भारी

जानकारी के मुताबिक, विपिन नाम का युवक बाइक से कहीं से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मुलाकात सोनू से हुई। बताया जा रहा है कि विपिन ने रास्ते में खड़े सोनू को हटने के लिए हॉर्न बजाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

सोनू ने तमंचे से विपिन पर गोलियां चला दीं

आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद सोनू ने तमंचे से विपिन पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घायल विपिन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच जारी

वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने सोनू समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर में सोनू के पिता और उसकी पत्नी को भी नामजद किया गया है।

Related Articles

Back to top button