गूगल क्लाउड के साथ रणनीतिक तौर पर डिजिटल ट्रांसफार्मेशन को बढ़ावा देगा अडानी समूह…

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, "क्लाउड एडॉप्शन की अनिवार्यता और तेजी यह सुनिश्चित करती है कि हर एक व्यवसाय अपने बिजनेस मॉडल को फिर से परिभाषित करें।

गूगल क्लाउड और अडानी समूह की यह रणनीतिक साझेदारी खासकर, अडानी ग्रुप के आईटी ऑपरेशंस को बड़े स्तर पर आधुनिक बनाने के लिए बेस्ट-इन-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री सॉल्यूशंस के मामले में प्रत्येक संगठन की विशेषज्ञता का उपयोग करेगी।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, “क्लाउड एडॉप्शन की अनिवार्यता और तेजी यह सुनिश्चित करती है कि हर एक व्यवसाय अपने बिजनेस मॉडल को फिर से परिभाषित करें। ये नई चुनौतियां और नए अवसर देंगी जो न केवल परिवर्तनकारी होंगे बल्कि इंडस्ट्री कॉलेबोरेशन के नए रूपों की भी आवश्यक होंगे। हमें एक प्रौद्योगिकी-संचालित संगठन बनाने में मदद करने के लिए गूगल क्लाउड के साथ उसके बहुआयामी प्रस्तावों पर काम करते हुए खुशी महसूस हो रही है जो संभवतः हमारे लिए नए व्यावसायिक क्षेत्रों को खोलता है।”

इस पार्टनरशिप का पहला दौर अच्छी तरह जारी है, अडानी समूह अपने मौजूदा ऑन-प्रिमाइसेस डेटा सेंटर और कॉलोकेशन सुविधाओं से गूगल क्लाउड में अपने विशाल आईटी फुटप्रिंट्स माइग्रेट करने में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अडानी ग्रुप के 250 से अधिक बिजनेस क्रिटिकल एप्लीकेशंस, जैसे कि इसके एसएपी हाना कोर (SAP HANA Core) और पेरिफेरल सिस्टम को गूगल क्लाउड के सुरक्षित, विश्वसनीय और हाई स्पीड वाले क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर (Cloud Infrastructure) में स्थानांतरित करने से वर्कफ्लो को सेंट्रलाइज किया जाएगा साथ ही संचालन को सुव्यवस्थित किया जाएगा और बिजनेस यूजर्स को तेजी से शक्तिशाली नए डेटा क्षमताओं को हासिल करने तथा सटीक निर्णय लेने में सक्षम बनाया जाएगा।

वहीं इस पर गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन ने कहा, “अडानी ग्रुप क्लाउड-फर्स्ट भविष्य की ओर मार्ग प्रशस्त कर रहा है, और हम कंपनी के साथ ऐतिहासिक परियोजनाओं पर साझेदारी करने के लिए उत्साहित हैं जो इसके इनोवेशन और भविष्य के विकास में सहयोग करेगी। अडानी का SAP माइग्रेशन सबसे तेज़ है जिसे हमने बड़े पैमाने पर देखा है और ये पहले से ही अपने व्यवसाय में महत्वपूर्ण मूल्य प्रदान कर रहा है। हमारा निरंतर सहयोग नए डिजिटल प्लेटफॉर्म का नेतृत्व करेगा जिसका परिवर्तनकारी प्रभाव देखने को मिलेंगे।”

Related Articles

Back to top button