
वॉशिंगटन : भारतीय गैंगस्टर्स पर FBI ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दे कि FBI ने भगवानपुरिया गैंग के गैंगस्टर नीतीश कौशल को गिरफ्तार किया है। उस पर अमेरिका में मर्डर, किडनैपिंग और ड्रग ट्रैफिकिंग में शामिल होने का आरोप है। नीतीश कौशल को कुछ दिन पहले FBI की मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स की लिस्ट में शामिल किया गया था। FBI ने गुरुवार को X पर एक पोस्ट में बताया कि नीतीश कौशल को वरमोंट में गिरफ्तार किया गया है।
FBI के मुताबिक, भारतीय नागरिक नीतीश कौशल पर आरोप है कि उसने ‘भगवानपुरिया ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप’ के लिए किडनैपिंग और मारपीट समेत हिंसा के काम किए।
इंटरनेशनल क्रिमिनल ऑर्गेनाइजेशन से जुड़ा था
वही FBI ने मंगलवार को कौशल को अपनी ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में शामिल किया। FBI उसे इसलिए ढूंढ रही थी क्योंकि वह एक इंटरनेशनल क्रिमिनल ऑर्गेनाइजेशन से जुड़ा था जो मर्डर, किडनैपिंग, ड्रग ट्रैफिकिंग, एक्सटॉर्शन, आर्म्स ट्रैफिकिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसे क्राइम्स में शामिल था। बताया जा रहा है कि ‘जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप’ भारत के पंजाब से शुरू हुआ था और कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और दूसरी जगहों पर एक्टिव था।
क्रिमिनल ऑर्गनाइज़ेशन के लिए रैकेट चलाने और साज़िश रचने का आरोप
बता दे कि 25 जून को, लॉस एंजिल्स में कैलिफ़ोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के लिए US डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने नीतीश कौशल के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया। उन पर भ्रष्टाचार से जुड़े एक क्रिमिनल ऑर्गनाइज़ेशन के लिए रैकेट चलाने और साज़िश रचने का आरोप लगाया गया था। FBI की यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत की गई, जो भगवानपुरिया गैंग के खिलाफ एक जॉइंट इंटरनेशनल ऑपरेशन था। इस ऑपरेशन के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप में छापे मारे गए और कानूनी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई भारत से जुड़े इंटरनेशनल क्रिमिनल सिंडिकेट को खत्म करने पर बढ़ते इंटरनेशनल फोकस को दिखाती है।









