तमिलनाडु : CM विजय की पत्नी संगीता ने वापस लिया तलाक का केस, एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर और क्रूरता के लगाए थे आरोप

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच चल रहे तलाक के मामले में शुक्रवार को बड़ा मोड़ आया। संगीता ने चेंगलपट्टू स्थित फैमिली कोर्ट में दायर अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुईं संगीता ने केस को आगे न बढ़ाने की वजह बताई, जिसके बाद अदालत ने मामले का निपटारा कर दिया।

पहले क्या थे आरोप?

बता दें कि संगीता ने फरवरी 2026 में स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत चेंगलपट्टू कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। इसमें उन्होंने विजय पर एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर, मानसिक क्रूरता, उपेक्षा और साथ छोड़ देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। अर्जी में दावा किया गया था कि उन्हें 2021 में पता चला कि विजय कथित तौर पर एक एक्ट्रेस के साथ विवाहेतर संबंधों में शामिल थे।

यह भी आरोप था कि विजय परिवार से दूर होते गए, उन्हें अपने प्रोफेशनल और सार्वजनिक कार्यक्रमों से अलग रखा और भावनात्मक, शारीरिक व आर्थिक रूप से सहयोग देना बंद कर दिया। स्थानीय अदालत ने 15 जून को इस मामले की सुनवाई स्थगित करते हुए अगली तारीख 7 अगस्त तय की थी, लेकिन शुक्रवार को संगीता ने खुद अर्जी वापस ले ली।

1999 में हुई थी शादी

विजय और संगीता की शादी पहले 1998 में ब्रिटेन में रजिस्टर हुई थी और फिर 1999 में चेन्नई में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं—बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा। जब संगीता ने विजय के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाना बंद कर दिया था, तब कुछ समय तक दोनों के अलग होने की अफवाहें उड़ती रहीं, लेकिन मामला कोर्ट पहुंचने से पहले किसी ने भी इस पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की थी।

Related Articles

Back to top button