यूपी में आस्था का मेगा रिकॉर्ड! 4.5 करोड़ कांवड़िए, बिना बड़ी दुर्घटना संपन्न हुई कांवड़ यात्रा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा ने इस बार आस्था और व्यवस्था का नया रिकॉर्ड बनाया। प्रदेश में 4.5 करोड़ से ज्यादा कांवड़िए यात्रा में शामिल हुए। हर हर महादेव के जयघोष से पूरा उत्तर प्रदेश गूंज उठा।

गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच शिवभक्तों का सैलाब नजर आया। करोड़ों कांवड़िए, लंबा सफर और भारी भीड़ के बावजूद यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों के चलते यूपी में कांवड़ यात्रा के दौरान कोई बड़ी दुर्घटना सामने नहीं आई। कांवड़ यात्रा का सफल और सुरक्षित आयोजन प्रदेश में व्यवस्था की मिसाल बना।

Related Articles

Back to top button