
लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के दूसरे दिन शनिवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कानपुर सुपरस्टार्स और नोएडा सुपर किंग्स के बीच जोरदार टक्कर जारी है। टॉस कानपुर के कप्तान ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
कानपुर की प्लेइंग इलेवन में ये नाम
कानपुर की टीम में आदर्श सिंह, प्रियांशु पांडेय, मोहम्मद अमान, समीर रिजवी, सत्यम चौहान, अभिषेक पांडेय, कर्ण शर्मा, यशोवर्धन सिंह और शुभम मिश्रा शामिल हैं।
वहीं नोएडा की कमान अनुभवी खिलाड़ियों के साथ शोएब राशिद सिद्दीकी, अनिवेश चौधरी, माधव कौशिक, रवि सिंह, आदित्य शर्मा, प्रशांत वीर, शिवा सिंह, कार्तिक सिद्धू, कुणाल त्यागी और नमन तिवारी के हाथों में है। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।









