लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

डेस्क : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत कई जिलों में अगले 3 घंटों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, मिर्जापुर, प्रयागराज और सोनभद्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की भी संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अगले तीन घंटे विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों के जलस्तर और जलभराव की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है। प्रशासन को भी मौसम की स्थिति को देखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button