
डेस्क : लखनऊ के पारा इलाके में नगर निगम ने अवैध डेयरियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। मोहान रोड स्थित पिंक सिटी इलाके में नगर निगम की टीम पुलिस और पीएसी बल के साथ कार्रवाई के लिए पहुंची।
कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। जवान हेलमेट, डंडे और बुलेटप्रूफ जैकेट के साथ मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा घेरे के बीच नगर निगम की टीम ने अवैध रूप से संचालित डेयरियों पर कार्रवाई शुरू की और भैंसों को पकड़ने का अभियान चलाया।
नगर निगम ने पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई की
बताया जा रहा है कि पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए नगर निगम ने पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई की। इससे पहले 16 अगस्त को अवैध डेयरियों से जुड़े मामले में एक दारोगा पर हमला किए जाने की घटना सामने आई थी। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम पूरे इलाके में अभियान चलाकर अवैध डेयरियों की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।









