PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर इटली की PM मेलोनी का खास संदेश… दोस्ती और सहयोग पर कहीं बड़ी बातें…

इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने पीएम नरेंद्र मोदी को 76वें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी को अपना दोस्त बताते हुए भारत-इटली दोस्ती मजबूत करने की बात कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर दुनिया भर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक विशेष संदेश साझा कर पीएम मोदी को बधाई दी। पीएम मेलोनी ने भारतीय प्रधानमंत्री को अपना “मित्र” बताते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, निरंतर ऊर्जा और सफलता की कामना की।

बता दें, अपने संदेश में मेलोनी ने भारत और इटली के बीच प्रगाढ़ होते द्विपक्षीय संबंधों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इटली और भारत अपनी मित्रता के गहरे बंधन को लगातार मजबूत कर रहे हैं। दोनों देश मिलकर एक ऐसे भविष्य का निर्माण कर रहे हैं जो आपसी सहयोग, साझा विकास और समृद्धि से भरपूर है।

दोनों देशों के बीच हाल के वर्षों में रणनीतिक, आर्थिक और वैश्विक मुद्दों पर साझेदारी काफी मजबूत हुई है। मेलोनी का यह बधाई संदेश वैश्विक मंच पर भारत और इटली के मजबूत होते राजनयिक संबंधों और दोनों शीर्ष नेताओं की आपसी समझ को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button