चुनाव आयोग और SIR विवाद पर INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक में शामिल हुए ये दल, AAP-DMK ने बनाई दूरी

चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर चल रहे विवाद के बीच विपक्षी INDIA गठबंधन की अहम बैठक बुधवार को दिल्ली में ....

INDIA Bloc Meeting: चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर चल रहे विवाद के बीच विपक्षी INDIA गठबंधन की अहम बैठक बुधवार को दिल्ली में शुरू हो गई। बैठक में चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों, SIR प्रक्रिया और आगे की संयुक्त रणनीति पर चर्चा हो रही है। विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठा रहे हैं।

जयराम रमेश ने साझा की बैठक में शामिल दलों की सूची

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल दलों की सूची साझा की। उन्होंने बताया कि बैठक में INC, SP, AITC, NCP(SP), SS (UBT), RJD, CPM, CPI, JKNC, JKPDP, JMM, CPI-ML, IUML, KC(M), MDMK, VCK, RSP, KC(J) और AIFB शामिल हैं।

जयराम रमेश ने बैठक को लेकर कहा कि ये और अन्य विपक्षी दल संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हैं। उन्होंने चुनाव आयोग के जरिए कथित ‘वोट चोरी’ के आरोप भी लगाए। ये आरोप कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की ओर से लगाए जा रहे हैं।

चुनाव आयोग और SIR पर बनेगी साझा रणनीति

बैठक का प्रमुख मुद्दा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR प्रक्रिया है। विपक्षी दल मतदाता सूची के पुनरीक्षण, EVM-VVPAT और चुनाव आयोग से जुड़े अन्य मुद्दों पर अपनी आगे की रणनीति तय कर रहे हैं।

बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आगे की कार्रवाई और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर भी चर्चा हो रही है। विपक्षी दल इस मुद्दे पर साझा अभियान की रणनीति बनाने की तैयारी में हैं।

AAP और DMK ने बनाई बैठक से दूरी

INDIA गठबंधन की बैठक से आम आदमी पार्टी और DMK ने दूरी बनाई है। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी बैठक में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हुए। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के नामांकन के चलते उनकी जगह सपा के प्रतिनिधि बैठक में पहुंचे।

बैठक से पहले दिल्ली में लगे विपक्षी नेताओं के पोस्टर

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के आसपास विपक्षी नेताओं को लेकर पोस्टर भी लगाए गए। इन पोस्टरों में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी समेत विपक्षी नेताओं की तस्वीरों के जरिए ECI, EVM और SIR को लेकर उनके कथित बयानों और रुख पर सवाल उठाए गए।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इन पोस्टरों पर किसी संगठन का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं था।

Related Articles

Back to top button