मेरठ मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पत्नी के कबूलनामे से खुला हत्या का राज

मेरठ: लोहिया नगर के जाकिर कॉलोनी में 28 सितंबर को तालिब की हत्या के मामले में पत्नी इल्मा के कबूलनामे के बाद वारदात का राज खुला है। इल्मा ने वीडियो में खौफनाक जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने प्रेमी अमन और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी।

इल्मा के मुताबिक, पति तालिब ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसने प्रेमी अमन से इसकी शिकायत की थी। आरोप है कि इसके बाद इल्मा ने अमन और उसके साथी के साथ मिलकर तालिब की हत्या की साजिश रची। इल्मा ने बताया कि हत्या के दौरान उससे पैर पकड़वाए गए और अमन ने तालिब का गला घोंट दिया।

इल्मा के मुताबिक, बेटी के सामने ही तालिब के साथ मारपीट की गई और उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। 28 सितंबर को हुई इस वारदात के बाद मामले में केस दर्ज किया गया।

अब तालिब के परिजनों ने उसके शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। परिजनों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पोस्टमार्टम की मांग रखी है। परिजनों का कहना है कि हत्या की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए शव का पोस्टमार्टम जरूरी है।
पत्नी के कबूलनामे के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस अब हत्या से जुड़े आरोपों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button