सरकार के सख्त होने के बाद भी अधिकारी क्यों नहीं ले रहे ‘चाइनीज मांझे’ के खिलाफ एक्शन? मांझे की चपेट में आए युवक की मौत…

गोरखपुर के तिवारीपुर में चाइनीज मांझे से बाइक सवार 40 वर्षीय रमेश कनौजिया की गर्दन कटने से मौत। चौकी प्रभारी सस्पेंड, मुकदमा दर्ज।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का जानलेवा कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश भर में एक के बाद एक करके लगातार जानें जा रही है जिस पर सरकार ने सख्त हिदायत देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि शहरों में अगर किसी भी दुकान पर धारदार मांझे की बिक्री हो रही है तो उस दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहा था। फिर आए दिन ऐसी घटनाएं थमने का नाम क्यों नहीं ले रही है।

बताते चले आज गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग इलाके में बाइक से जा रहे एक 40 वर्षीय व्यक्ति की धारदार मांझे से गर्दन कट गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रमेश कनौजिया के रूप में हुई है।

बता दें, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग नें सन्नाटा छा गया। एसपी सिटी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि व्यक्ति मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया था, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। अब पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गैर-इरादतन हत्या की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके साथ ही, प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने में लापरवाही बरतने के आरोप में स्थानीय चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस अब इलाके में अवैध रूप से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों और सप्लायरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही है।

Related Articles

Back to top button