बरेली में बोले सीएम योगी कहा ‘वारदात की तो यमराज बुला लेंगे, लूट की तो पैर लंगड़ा हो जाएगा’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपराधियों और असामाजिक तत्वों को अब तक की सबसे सख्त चेतावनी दी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपराधियों और असामाजिक तत्वों को अब तक की सबसे सख्त चेतावनी दी है। सीएम योगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश में बेटियों और बहनों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर किसी ने वारदात की तो यमराज बुला लेंगे और लूट की तो पैर लंगड़ा हो जाएगा।”

वर्ष 2017 से पहले और बाद के उत्तर प्रदेश की तुलना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में माहौल खराब था, लोगों के सामने पहचान का संकट था और बाहर जाने पर होटल या धर्मशालाओं में कमरे तक नहीं मिलते थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब उत्तर प्रदेश को एक नई वैश्विक पहचान मिली है। आज उपद्रवी उपद्रव करना भूल चुके हैं और उत्सवों से पहले होने वाले दंगे अब बीते दिनों की बात हो चुके हैं। आज प्रदेश में अभूतपूर्व निवेश आ रहा है, रोजगार के साधन बढ़ रहे हैं और लोग खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने पर जोर देते हुए सीएम योगी ने कहा कि आधुनिक तकनीक के साथ-साथ ग्राम प्रहरी हमारी कानून-व्यवस्था का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने ग्राम प्रहरियों को “गांव का जीवित सीसीटीवी” करार दिया, जो जमीनी स्तर पर हर छोटी-बड़ी गतिविधि की जानकारी रखते हैं। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार अपराध मुक्त और भयमुक्त उत्तर प्रदेश के अपने संकल्प पर पूरी तरह कायम है।

Related Articles

Back to top button