AAP को बड़ा झटका, तीन विधायकों ने छोड़ी पार्टी, BJP में हुए शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पिछले दो दिनों में पार्टी के तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को ...

Punjab Politics: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पिछले दो दिनों में पार्टी के तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा बीजेपी में शामिल हो गए।

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं। पिछले दो दिनों में पार्टी के तीन विधायकों ने उसका साथ छोड़ दिया। सोमवार को दिल्ली में तीनों बागी विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

बीजेपी में शामिल होने से पहले AAP से निलंबित विधायक और पूर्व IPS अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधायक पद से इस्तीफा देने की जानकारी दी। अमृतसर उत्तर सीट से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को भेज दिया है।

दिल्ली में BJP में शामिल हुए तीनों विधायक

कुंवर विजय प्रताप सिंह, चेतन सिंह जौरामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा सोमवार को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में तीनों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

बता दें कि समाना से विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा और पटियाला जिले की सनौर सीट से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने रविवार को ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। अब तीनों विधायकों के बीजेपी में शामिल होने से पंजाब की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button