दिल्ली में प्रदूषण का कहर, IIT दिल्ली का AQI 487 पहुंचा, कई इलाकों में हवा बेहद जहरीली

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी बढ़ने के साथ वायु प्रदूषण की स्थिति भी गंभीर होती जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शुक्रवार सुबह 6 बजे दिल्ली के 25 से अधिक इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। सबसे खराब स्थिति आईआईटी दिल्ली की रही, जहां AQI का स्तर 487 तक पहुंच गया। वहीं, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी प्रदूषण का स्तर काफी अधिक दर्ज किया गया है।

दूसरी ओर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान जताया है। अगले दो दिनों में रात के तापमान में धीरे-धीरे करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 15 नवंबर को तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि 16 से 19 नवंबर के बीच रात का तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है।

दिल्ली में कैसा रहा तापमान?

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार 12 नवंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था।

इस दौरान शहर में आर्द्रता का स्तर 53 से 100 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार 13 नवंबर को दिल्ली में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम तक बादलों के घने होने का अनुमान है।

सुबह के समय ज्यादातर इलाकों में धुंध या हल्का कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है।

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिन के दौरान पश्चिम दिशा से 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली के इन इलाकों में AQI 450 के पार

CPCB के रियल टाइम आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह 6 बजे दिल्ली-एनसीआर का औसत AQI 403 दर्ज किया गया। दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 450 के पार पहुंच गया। प्रमुख इलाकों का AQI इस प्रकार है:

इलाकाAQI
IIT दिल्ली487
चांदनी चौक476
नॉर्थ कैंपस, DU476
पूसा468
NSUT जाफरपुर461
पंजाबी बाग456
CRRI मथुरा रोड455
ITO453
JNU451
कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स450
NIH नरेला446
DTU444
तालकटोरा गार्डन436
आया नगर433
मुंडका433
जहांगीरपुरी427
वजीरपुर425
विवेक विहार424
आनंद विहार417
नेहरू नगर412
बवाना411
रोहिणी411
सोनिया विहार409
अशोक विहार403
IGI एयरपोर्ट T3402
डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज402
IHBAS, दिलशाद गार्डन401
बदरपुर401
टिकरी कल्याण400
बुराड़ी399
कैंटोनमेंट एरिया161

नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी बिगड़ी हवा

दिल्ली के अलावा एनसीआर के कई शहरों में भी प्रदूषण का स्तर काफी ऊंचा दर्ज किया गया है। CPCB के आंकड़ों के मुताबिक:

  • नोएडा सेक्टर-62: 472
  • गुरुग्राम, ग्वाल पहाड़ी: 445
  • नोएडा सेक्टर-116: 410
  • गाजियाबाद, वेव सिटी: 405
  • गाजियाबाद, वसुंधरा: 405
  • गाजियाबाद, संजय नगर: 404

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button