दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 351 पर पहुंचा, नोएडा में AQI 422 दर्ज

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के रविवार सुबह 8 बजे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 351 दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार सुबह AQI 348 था, जो शाम तक बढ़कर 367 पहुंच गया था।

दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार

CPCB के रविवार सुबह 8 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही। अलीपुर में AQI 353, आनंद विहार में 364, अशोक विहार में 341, आया नगर में 361, बदरपुर में 327, बवाना में 367 और चांदनी चौक में 384 दर्ज किया गया।

वहीं, डीटीयू में AQI 391, द्वारका सेक्टर-8 में 329, IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 343, ITO में 415 और IIT दिल्ली में 426 दर्ज किया गया। जहांगीरपुरी में 356, मुंडका में 377, ओखला फेज-2 में 329, पटपड़गंज में 347, पंजाबी बाग में 385, रोहिणी में 357, विवेक विहार में 374, नरेला में 359 और नॉर्थ कैंपस में 400 AQI रहा।

नोएडा के सेक्टर-62 में सबसे ज्यादा प्रदूषण

नोएडा में भी वायु प्रदूषण का स्तर कई इलाकों में ऊंचा बना हुआ है। रविवार सुबह 8 बजे सेक्टर-110 में AQI 286, सेक्टर-125 में 272, सेक्टर-150 में 313, सेक्टर-1 में 285 और सेक्टर-39 में 298 दर्ज किया गया। वहीं, सेक्टर-62 में AQI 422 तक पहुंच गया।

गाजियाबाद के इलाकों में भी खराब स्थिति

गाजियाबाद के डासना में AQI 343, गोविंदपुरम में 103, इंदिरापुरम में 284, लोनी में 345, संजय नगर में 264, वसुंधरा में 321 और वेव सिटी में 314 दर्ज किया गया।

शनिवार को शाम तक बढ़ गया था प्रदूषण

शनिवार सुबह 9 बजे दिल्ली का औसत AQI 348 दर्ज किया गया था, जो रात 8 बजे बढ़कर 367 पहुंच गया। इस दौरान प्रदूषण के स्तर में 19 अंकों की बढ़ोतरी हुई। सुबह शहर के सात निगरानी केंद्र गंभीर श्रेणी में थे, जबकि रात तक इनकी संख्या बढ़कर 16 हो गई।

दिल्ली के कुल 59 निगरानी केंद्रों में से 16 पर हवा गंभीर और 40 केंद्रों पर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। कैंटोनमेंट एरिया एकमात्र ऐसा इलाका रहा, जहां AQI 179 दर्ज हुआ और हवा मध्यम श्रेणी में रही। इसके अलावा नजफगढ़ में 280 और IMD लोधी रोड पर 294 AQI दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।

पीएम 2.5 के सूक्ष्म कण बढ़ा रहे परेशानी

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में पीएम 2.5 के सूक्ष्म कण प्रदूषण की बड़ी वजह बने हुए हैं। ये कण सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं। कुछ इलाकों में पीएम 10 के मोटे कण भी परेशानी बढ़ा रहे हैं। बवाना में AQI 401 दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button