
पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में आज रात अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। लेकिन अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होने से पहले ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने अपना ट्विटर बायो बदल कर पूर्व विदेश मंत्री कर दिया है। इसके साथ ही सूचना प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने भी अपने ट्विटर बायो को चेंज कर पूर्व सूचना मंत्री कर दिया है।


बता दे कि पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने 8 अप्रैल को नेशनल एसेंबली में अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने और राष्ट्रपति द्वारा संसद भंग करने को लेकर बड़ा फैसला लिया। और कहा कि डिप्टी स्पीकर का फैसला असंवैधानिक था। 5 जजों ने यह फैसला एकमत से लिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव रद्द करना असंवैधानिक था।
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली भी बहाल हो गई। वहीं पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दायर किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज रात 9:30 बजे कैबिनेट की विशेष बैठक भी बुलाई है।









