इमरान खान की पूर्व पत्नी ने बताया इमरान को कॉमेडियन, बोली- कपिल शर्मा शो में ले सिद्धू की जगह

पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री की पूर्व पत्नी रेहम खान ने एक बार फिर इमरान खान पर हमला करते हुए कहा कि उनके पास "हास्य प्रतिभा" है और वह द कपिल शर्मा शो में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह ले सकते है। उन्होंने आगे कहा कि भारत को उनके लिए जगह बनानी चाहिए, मुझे विश्वास है कि वह ऑस्कर विजेता प्रदर्शन दे सकते हैं।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री की पूर्व पत्नी रेहम खान ने एक बार फिर इमरान खान पर हमला करते हुए कहा कि उनके पास “हास्य प्रतिभा” है और वह द कपिल शर्मा शो में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह ले सकते है। उन्होंने आगे कहा कि भारत को उनके लिए जगह बनानी चाहिए,   मुझे विश्वास है कि वह ऑस्कर विजेता प्रदर्शन दे सकते हैं।

बता दे कि शनिवार देर रात पकिस्तान नेशनल असेंबली अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई। जहां 344 सदस्यीय असेंबली इमरान खान के खिलाफ कुल 174 मत पड़े। सरकार को बेदखल करने के लिए 172 मतों की जरुरत थी जबकि इमरान खान नियाजी के विपक्ष में इससे 2 मत अधिक पड़े।

वहीं पाकिस्तान में 75 साल के इतिहास में, किसी भी प्रधान मंत्री ने पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है। रविवार को इमरान खान के अविश्वास मत हारने के साथ ही यह प्रवृत्ति बरकरार रही। पाकिस्तान में 1947 के बाद से अब तक कुल 29 प्रधान मंत्री रहे हैं, लेकिन आज तक किसी ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया।

Related Articles

Back to top button