
प्रयागराज में एक बार फिर नरसंहार हुआ है। जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की सामूहिक हत्या कर दी गई । बता दे कि परिवार के मुखिया राजकुमार उसकी पत्नी कुसुम, बेटी मनीषा बहू सविता,2 साल की पोती साक्षी की ईंट पत्थर से कूंचरर निर्मम हत्या कर दी गई है।
इसके साथ ही हत्यारोपियों ने हत्या के बाद उनके घर में आग भी लगा दी। वहीं बताया जा रहा है कि हत्यारोपियों ने धारदार हथियार से सोते समय हत्या की घटना को अंजाम दिया। वही घटना के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। और ग्रामीणों, रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।
वहीं घटना से नाराज ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। इसके साथ ही गांव में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर अभी तक अपराधियों का कोई पता नहीं चला है। बता दे कि यह पूरा मामला थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव का है।









