
यूपी बोर्ड अंग्रेजी पेपर लीक मामले को लेकर पुलिस ने रसड़ा के हरिहर बाबा इंटर कॉलेज के स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को स्कूल प्रबंधक के पास से 62 डुप्लीकेट कॉपी बरामद हुई है जिसे वह 500-1000 रुपए में बेचता था। बता दे कि स्कूल प्रबंधक को पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर गिरफ्तार किया है।
बता दे कि यूपी बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा 30 मार्च को 24 जिलों में निरस्त हो गई थी। क्योकि परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र, सॉल्व पेपर वायरल हो गया था और बाजार में 500 रुपए में बिक रहा था। जिसके बाद इस मामले को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तीन पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई थी।
आपको बता दे कि बलिया जिले में अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ था जिसके बाद बलिया समेत 24 जिले आगरा, मैनपुरी,मथुरा,अलीगढ़, गाजियाबाद, बदायूं, बागपत,उन्नाव शाहजहांपुर, सीतापुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया वाराणसी, कानपुर देहात, एटा,शामली में परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था।









