
लखनऊ: लोहिया अस्पताल में कई नए नियम लागू होंगे। बता दें लोहिया अस्पताल को लोहिया संस्थान में विलय के बाद भी यहां एक रुपये के पर्चे पर मरीजों का इलाज हो रहा था। वही, अब लोहिया अस्पताल के नियमों में कई अहम बदलाव किए जाएगें। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मरीजों को एक रुपये की जगह 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
बता दें, अस्पताल- लोहिया संस्थान का 2 साल पहले विलय हुआ था। दरअसल, लोहिया संस्थान को MBBS की मान्यता देने को पास में संचालित लोहिया अस्पताल को संयुक्त रूप से जोड़कर इन दोनों का विलय कर दिया गया था। विलय के 2 साल बाद नए नियम लागू होने थे। साथ ही जांच व दवाओं के लिए भी अलग से पैसे देंगे होंगे।
बता दें, लोहिया अस्पताल में अब नहीं मिलेंगी फ्री दवाएं,न होगी फ्री जांच। विलय के 2 वर्ष पूरे होने वाले है। जल्द सभी नए नियाम लागू कर दिए जाएंगे।









