
उन्नाव और बिजनौर में पुलिसकर्मियों से अभद्रता मामले में DGP के आदेश के बाद उन्नाव में तीन व्यक्तियों जबकि बिजनौर में एक अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया है। DGP के आदेश के बाद आरोपियों पर यह कार्रवाई की गई है। बता दे कि उन्नाव में 17 मई को ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी से चेकिंग के दौरान दुर्व्यवहार किया गया था।
जबकि बिजनौर में भी 18 मई को ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी से चेकिंग के दौरान अभद्रता की गई थी। जिसके बाद आज नामजद अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया है। वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए DGP DS चौहान ने कहा कि पूर्ण निष्ठा एवम् ईमानदारी से काम करने वाले पुलिसकर्मियों के मान सम्मान की रक्षा प्रत्येक दशा में की जायेगी !!

विधि की संपूर्ण शक्तियां ऐसे अराजक तत्वों के विरुद्ध अपने कठोरतम रूप में प्रभावी होंगी जो पुलिसकर्मियों के विधि पूर्ण कार्यों बाधा पहुँचाकर दुर्व्यवहार करते हैं। ऐसे तत्वों को तत्काल गिरफ़्तार कर कठोरतम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।









