टिम डेविड ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले RCB के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने उन्हें किया मैसेज…

मुंबई इंडियंस ने शनिवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 69वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में मदद की। मुंबई इंडियंस ने यह मैच जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस को खुश कर दिया।

बता दे कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के टिम डेविड ने शानदार  पारी खेलते हुए 11 गेंदों में 34 रन बनाए।

वही मैच जीतने के बाद टिम डेविड ने बताया कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने उन्हें मैच वाले दिन सुबह एक मैसेज किया था और इस मैसेज में उन्होंने एक फोटो भेजी थी। और इस फोटो में वह टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल ने मुंबई इंडियंस  की जर्सी पहन रखी थी।

Related Articles

Back to top button