शाहरुख खान की ‘जवान’ इस हॉलीवुड फिल्म की है कॉपी ?, फर्स्ट लुक देखकर फैंस ने उठाए सवाल

शाहरुख खान के प्रशंसक लंबे समय से किंग खान को पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। जहां उनकी पिछली रिलीज जीरो ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया, वहीं प्रशंसकों को लंबे समय से अभिनेता की हिट का इंतजार है। बता दे कि शाहरुख खान कुछ परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं, और उनमें से, उनकी फिल्म पठान, राजकुमार हिरानी के साथ एक फिल्म डंकी है।

वहीं इस बीच शाहरुख खान की एक और नई फिल्म जवान का टीजर जारी कर दिया गया है। बता दे कि इस फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहें है। जो एक साउथ फिल्ममेकर है और यह फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं टीज़र में SRK जिस लूक में नजर आ रहें है उसको लेकर फेंस ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाये है दरअसह फैंस का मानना है कि टीजर में शाहरुख खान का जो लुक नजर आ रहा है वो लियाम नीसन की हॉलीवुड फिल्म डार्कमैन का कॉपी है।

बता दे कि फिल्म में शाहरुख की सह-कलाकार नयनतारा है, और दोनों पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे।  इसके अलावा, रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि अभिनेता फिल्म में दोहरी भूमिका निभाते नजर आएंगे।  दूसरी ओर, नयनतारा एक जांच अधिकारी की भूमिका निभाएंगी।  इसके अलावा, इसमें सान्या मल्होत्रा ​​भी प्रमुख भूमिका में होंगी।

Related Articles

Back to top button