
टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार अकसर ही अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किया करती है. इसी बीच उनकी नयी फोटोज सोशल मीडिया पर हर तरफ छायी हुई है. फोटोज में दिशा ने ग्रीन सूट पहना है,जिसके साथ उन्होंने ग्रीन एंड सिल्वर कलर की झुमकी पहन नज़र आ रही है. न्यूड मेकअप के साथ दिशा ने छोटी सी काली बिंदी भी लगाई है. जिसने फैंस को घायल कर दिया है.
दिशा का जन्म 11 नवम्बर 1994 को हुआ था. उन्होंने अपनी पढाई दिल्ली के Sadhu Vaswani International School for Girls, Delhi से पूरी की है. दिशा ने अपने करियर की शुरुआत स्टार प्लस के शो ” प्यार का दर्द है ” से शुरु किया था, जिसमे उन्होंने पंखुरी का किरदर निभाया था. जो लोगो ने खूब पसंद किया. दिशा को अपने करियर में पहचान इसी सीरियल से मिली. इसके बाद उन्होंने ” वोह अपना सा “,” बड़े अच्छे लगते है 2 ” में शानदार अभिनय कर लोगो का दिल जीत लिया.
बात करे अगर उनकी पर्सनल लाइफ की तो हाल ही में दिशा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिंगर राहुल वैद्य से शादी की है. दोनों ने 16 जुलाई 2021 को को अपने रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में अग्नि के सामने सात फेरे लिए.









