Shehnaaz Gill Video: दुल्हन बन जमकर नाची शहनाज गिल, फैंस ने याद किया सिद्धार्थ को बोले…

बिग बॉस फेम शहनाज गिल अपने इनोसेंट नेचर और खूबसूरती के लिए हमेशा फैंस के दिलों पर छाई रहती है। हाल ही में शहनाज ने रैंप वॉक पर अपना डेव्यू किया। इस दौरान दुल्हन के लिबाज में शहनाज बेहद खूबसूरत नजर आई। बता दें, शहनाज अब बॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वह फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। शहनाज के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं।

बता दें शहनाज ने मशहूर डिजाइनर समंत चौहान के लिए रैंप वॉक किया। अब उनका रैंप वॉक का विडियों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। रैंप वॉक के दौरान शहनाज कभी नाचती नजर आई तो कभी शर्माती दिखाई दी। स्टेज पर शहनाज का अलग अंदाज देखकर फैंस भी अपना दिल हार बैठे हैं। शहनाज ने अपना वीडियो खुद शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर अपने रैंप वॉक का विडियो शेयर कर शहनाज ने लिखा, ‘डेब्यू वॉक बहुत शानदार हुआ। सुपर टैलेंटिड डिजाइनर समंत चौहान के लिए वॉक किया। अहमदाबाद के लोगों इसे एक्स्ट्रा स्पेशल बनाने के लिए शुक्रिया। अब उनके फैंस उनके इस अंदाजस की कमेंट कर तारीफों के पुल बांध रहे है।

Related Articles

Back to top button