UP: नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम…

संतकबीरनगर जिले के धनघटा इलाके के दौलतपुर घाट के पास सोमवार को कुआनो नदी में नहाते समय दो मासूम बच्चे डूब गए। दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों के शवों को ढूंढ कर बाहर निकाला।

पौली के रहने वाले 12 वर्षीय सूरज पुत्र शिव मूरत और छह वर्षीय प्रियांशु पुत्र रधुनाथ गांव के कुछ बच्चों के साथ दौलतपुर घाट के पास कुआनो नदी में नहाने गए थे। उसी दौरान दोनों गहराई में चले जाने से डूब गए साथी बच्चों की सूचना पर आसपास के गांवों के रहने वाले ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

स्थानीय खोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद डूबे दोनों बच्चों के शवों को ढूंढ निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button