
Desk: जनपद में तोता घाटी मंदिर के पास एक व्यक्ति फोटो खींचते समय खाई में गिर गया में, जिसकी सूचना थाना देवप्रयाग नें SDRF को दी. जिसके बाद एसडीआरआफ की पोस्ट ब्यासी से रेस्क्यू टीम हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह के हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुंची.
वहां पर युवक को बचाने के लिए एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया, कड़ी मश्क्कत के बाद रेस्क्यू टीम गहरी खाई में उतरी और युवक तक पहुंच बनाई.
SDRF के अनुसार बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के पास उक्त युवक नाम मिंटू पुत्र दिलीप मंडल निवासी दिल्ली कैंट प्रह्लाद पुर गांव पालम दिल्ली , उम्र 29 वर्ष सेल्फी लेते वक्त गहरी खाई में गिर गया था. इस हादसे में युवक की मौत मौके पर ही हो गयी थी. एसडीआरएफ की टीम द्वारा मृतक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया.









