
‘थप्पड़’ फेम तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से एक से बढ़कर एक बढ़िया फिल्में की है. जिसनें पिंक , थपप्पड़ , सांड की आँख , जैसी फिल्में है. हाल ही में तापसी ने खुलासा किया है की वो किंग खान के साथ एक फिल्म में नज़र आएंगी. इस फिल्म का नाम ‘डंकी’ है. तापसी ने एक इंटरव्यू में कहा था की शाहरुख के साथ काम करना किसी सपने से कम नहीं है, और तापसी का ये सपना पूरा होने वाला है. जिसमे वो न ही सिर्फ उनके साथ काम करती नज़र आएंगी बल्कि उनके साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करती भी नज़र आएंगी. और ये तो सब जानते ही है कि शाहरुख को ‘रोमांस का किंग’ का कहा जाता है. इस बात को सुनते ही तापसी और शाहरुख दोनों के फैंस काफी एक्ससिटेड है. दोनों की फैन फोल्लोविंग काफी अच्छी है. हाल ही में शाहरुख ने बॉलीवुड में अपने 25 साल पुरे किये है.

साथ ही तापसी ने एक इंटरव्यू में बताया की कैसे शाहरुख अपने को – स्टार्स को ट्रीट करते है. उनका कहना है की शाहरुख कभी भी अपने को – स्टार्स को ऑकवर्ड फील नहीं करवाते है. वो बहुत ही फ्रेंडली बिहेव करते है. शाहरुख और तापसी की फिल्म डंकी 22 दिसंबर 2023 को रिलीज़ होगी। फिलहाल तापसी की फिल्म शाबाश मिठू 15 जुलाई को सिनेमघरों में रिलीज़ होगी. यह क्रिकेटर मैथली राज की बायोपिक है.









