
Desk: दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता दोस्ती का होता है. लेकिन श्रीनगर में इस रिश्ते को शर्मसार को करते हुए एक मामला सामनें आया है. पौड़ी जनपद के श्रीनगर में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी. इस खबर के सामनें आते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि शराब के नशे में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को नैथाना पुल से अलकनंदा नदी में धक्का मार दिया.
इस मामले में श्रीनगर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दरअसल बीते तीन दिनों से श्रीनगर की एक दुकान पर काम करने वाला युवक राहुल यादव गायब चल रहा था. जिसकी गुमशुदगी की रिर्पोट परिजनों ने श्रीनगर थाने में कराई थी. इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और इसकी जांच कर तह तक पहुंची. जांच के बाद पुलिस ने युवक के दोस्त को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.
एसएचओ श्रीनगर हरीओमराज चौहान ने बताया कि राहुल यादव समेत तीन अन्य दोस्तों ने रात को शराब पी, जिसके बाद दो युवक अपने-अपने घर चले गए. लेकिन राहुल यादव व अनुसुया प्रसाद श्रीनगर अलकनंदा नदी स्थित पुल पर गए. जहां बातचीत करते हुए अनुसुया प्रसाद ने राहुल यादव को पुल से धक्का दे दिया. एसएचओ श्रीनगर ने बताया कि पुल से धक्का देने की बात खुद युवक ने स्वीकारी है. वही एक अन्य युवक को पुलिस ने गुमराह करने व जानकारी पुलिस से छुपाने के चलते हिरासत में लिया है. फिलहाल राहुल यादव के शव की खोजबीन की जा रही है. लकनंदा नदी का स्तर बढ़ा होने के कारण शव नहीं मिल पाया है. शव की खोजबीन जारी है.









