
रिपोर्ट- दिनेश पाण्डेय
डेस्क : उत्तराखंड इन दिनों प्राकृतिक आपदा की जद में है. लोगों को इस कारण से काफी परेशान है. हालांकि सरकार इस आपदा से प्रभावित लोगों को लेकर कई कदम उठा रही है जो न काफी साबित हो रहें है. इस पर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है. प्रदेश में आपदा से तबाही पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार को घेरा ओर कई सवाल खड़ा किए. उन्होंने कहा कि आपदा राहत बचाव कार्य को लेकर जिस तरह से सरकार को काम करना चाहिए था उसमें सरकार बिल्कुल विफल साबित हो रही है.
भारी बारिश के चलते पूरे उत्तराखंड में दर्जनों सड़कें बंद हैं, कई जगह भूस्खलन हो रहा है कई गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है जानमाल का भी नुकसान हुआ है. यही नहीं किसानों की फसलें भी तबाह होने के कगार पर है लेकिन सरकार ने आपदा के लिहाज से कोई ठोस कदम नहीं उठाया. नेता प्रतिपक्ष नें कहा कि जिस तरह से सीमांत इलाकों के हालात है उससे यह साबित हो रहा है कि सरकार आमजन के प्रति बिल्कुल संवेदनहीन हो गई है.
आगे यशपाल आर्य नें कहा कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक घोटाले मामले में सरकार बड़े चेहरों को बेनकाब नहीं करना चाहती इसीलिए वह सीबीआई जांच कराना नहीं चाहती है. यदि सरकार की नियत साफ है तो वह पेपर लीक घोटाले मामले में 2 दिन का विशेष सत्र बुलाए और इस सत्र में सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए जिससे इस मामले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके.









