
नई दिल्ली. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार होता नहीं दिख रहा है। मुलायम सिंह यादव लगातार पांचवें दिन वेंटिलेटर पर हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम नेताजी के इलाज कर रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समेत परिवार के कई सदस्य दिल्ली में मौजूद हैं। बता दें, मुलायम सिंह यादव का मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।
लगातार पांचवें दिन भी नेता जी वेंटिलेटर पर हैं। मुलायम सिंह यादव की सेहत में ज्यादा सुधार नहीं दिख रहा है। देर रात डॉक्टरों ने नेताजी की सेहत को लेकर आपात बैठक की। बता दें, मुलायम सिंह यादव मेदांता के आईसीयू में भर्ती हैं। अखिलेश समेत परिवार के कई सदस्य दिल्ली में मौजूद हैं।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बता दें, बुधवार को मेदांता अस्पताल ने मुलायम सिंह यादव को सेहत को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया था। मुलायम सिंह यादव की हालत क्रिटिकल बताई थी। मुलायम सिंह को इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार सपा संरक्षक के इलाज में जुटी हुई है।









