
हापुड़. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को हापुड़ में कार्तिक पूर्णिमा मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मेले में ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय शिविर का भी उद्घाटन किया। यहां उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का विधायक और जिलापंचायत अध्यक्ष समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मेले की पुलिस लाइन में डीएम, एसपी समेत तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार को हापुड़ पहुंचे। यहां डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कार्तिक पूर्णिमा मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम पाठक ने डीएम और एसपी समेत अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान ब्रजेश पाठक ने पुलिस के आला अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।
इससे पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गोला विधानसभा उपचुनाव सीट पर भाजपा की प्रचंड जीत पर बधाई दी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा गोला को मॉडर्न विधानसभा बनाएंगे। ये जीत भाजपा नेतृत्व पर जनता के विश्वास की जीत है। प्रदेश में चहुंमुखी विकास की यात्रा जारी है। बता दें, गोला उपचुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत हुई है। भाजपा के अमन गिरी को 1,24,810 वोट मिले। वहीं सपा के विनय तिवारी को 90,512 वोट मिले हैं।









