
चमोली जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमिताभ जोशी ने रविवार को थराली व्यापार संघ के व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें फोर्टिफाइड फ़ूड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों को जानकारी देते हुए कहा कि सभी व्यापारी ग्राहकों को भी फोर्टिफाइड फ़ूड में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी ग्राहकों को भी दें।

उन्होंने बताया कि फिलहाल फोर्टिफाइड फ़ूड में आटा ,चावल,तेल ,नमक और दूध को फोर्टिफाइड फ़ूड में शामिल किया गया है जिनमे प्रचुर मात्रा में विटामिन ए ,बी,डी शामिल हैं। फोर्टिफाइड फ़ूड की पैकेजिंग में फोर्टिफाइड मार्का किया गया है जिससे फोर्टिफाइड फ़ूड की पहचान की जा सके। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सभी व्यापारियों को अनिवार्य रूप से फ़ूड लाइसेंस बनाने के साथ ही एक्सपायरी डेट के उत्पाद न बेचने की सलाह दी।









