बहन के प्रेमी से नाराज भाई ने कार में लगायी आग, आरोपी गिरफ्तार !

दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक भाई ने अपनी बहन के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर राष्ट्रीय राजधानी में 30 से ज्यादा कार...

दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक भाई ने अपनी बहन के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर राष्ट्रीय राजधानी में 30 से ज्यादा कार जला डाली। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपनी मौसेरी बहन के साथ संबंध बनाने को लेकर युवक से परेशान था। इसी बात का बदला लेने के लिए उसने एक कार में आग लगा दी। आग की चपेट में आने से 19 अन्य कारें जलकर खाक हो गईं।

घटना दिल्ली के सुभाष नगर की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना एक मल्टीलेवल पार्किंग में हुई, जिसका अनापत्ति प्रमाण पत्र समाप्त हो गया था। सुविधा में कोई भी कार्यशील अग्निशमन प्रणाली नहीं थी। आरोपी की पहचान यश अरोड़ा के रूप में हुई है, जो एक कारोबारी है। खबर मिलते ही दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी, जिनकी कारें साइट पर खड़ी थीं, वे भी अपने वाहन को आग लगने से बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। एक वीडियो फुटेज में एक शख्स को कार के टायर में आग लगाते हुए दिखाया गया है। इसके बाद घटनास्थल पर खड़ी अन्य कारों में भी आग लग गई। पार्किंग के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति होंडा सीआरवी में मौके पर पहुंचा और उसी वाहन से लौटता दिखा।

जब पुलिस अधिकारियों ने इस मुद्दे पर उससे पूछताछ की और उसने पुलिस को बताया कि इशान के साथ उसकी निजी दुश्मनी थी, जो एक अर्टिगा का मालिक है। यश ने पुलिस को बताया कि उसने बदला लेने के लिए ईशान की कार को जला दिया क्योंकि उसका अपनी चचेरी बहन के साथ ‘अफेयर’ था। यश ने पुलिस को बताया कि उसने ईशान की कार को लाइटर से आग लगा दी। आग लग गई और 30 कारें जलकर खाक हो गईं।

Related Articles

Back to top button