सहारनपुर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सहारनपुर में आईटी की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। इस छापेमारी से शहर मे हडकंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा और अन्य जगहों की टीमें दर्जनों की संख्या में अर्ध सैनिक बल के साथ बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के मकानों पर छापेमारी कर रही है।
बसपा के मौजूदा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के तीन मकान और एक फैक्टरी पर आईटी की छापेमारी की खबर सामने आई है। तीनों मकानों और फैक्टरी को सुरक्षा घेरे में लिया हुआ हैं। तीनों मकानों पर दर्जनों की संख्या में अर्ध सैनिक बल छापेमारी में लगे हुए हैं। छापेमारी से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि जो टीमें हैं हरियाणा और अन्य जगहों की बताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश में इस समय आयकर विभाग की एक के बाद एक बड़ी छापेमारी जारी है। आज सहारनपुर में बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के घर पर आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी जांच कर रहे हैं। मकानों पर दर्जनों की संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं।