
जहां पूरे देश में भीषण शीतलहर को देखते हुए लोग अपने घरों में दुबकने कों मजबूर हैं। जब पारा 7 डिग्री के करीब था तब जिला अधिकारी जौनपुर मनीष कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ सड़को पर निकलकर जमीनी हकीकत का पता लगा रहे थे। शासन के निर्देश पर देर रात डीएम अपने दल बल के साथ भीषण ठंड में निकलकर जमीनी हकीकत जान रहे थे। डीएम ने सबसे पहले जेसीज चौराहे पर अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया और फिर शहर में चल रहे नमामि गंगे व सीवर ट्रीट मेन्ट प्लांट का निरीक्षण किया।
उसके बाद डीएम ने जिला अस्पताल में रैन बसेरा व जिला अस्पताल का जाना हाल। वही डीएम ने इस दौरान जरूरत मंदो को कम्बल भी बांटा। उसके बाद डीएम ने भंडारी रेलवे स्टेशन का भी जायजा लिया जहां पर रैन बसेरे में एक भी व्यक्ति नही मिला जबकि रोडवेज बस स्टेशन पर रैन बसेरा में 14-15 मिले जिनसे पूछा रैन बसेरे का हाल जाना। जिलाधिकारी ने अपने मातहतों को निर्देश दिया कि भीषण ठंड है इसलिए सभी लोग क्रिया शील रहें।
डीएम ने निर्देश दिया कि अलाव की व्यवस्था सुदृण हो और कोई जरूरतमंद जिसको कम्बल की आवश्यकता है उसको कम्बल भी जरूर दें। डीएम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिले में कुल 4 रैन बसेरा और 200 स्थानों पर नगर पालिका द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई। उन्होने कहा कि अगर जरुरत पड़ी अलाव की व्यवस्था कुछ और स्थानों पर कराई जाएगी।









