पुलिस मुख्यालय में अखिलेश, गेट पर स्वामी प्रसाद मौर्या समेत कई नेता धरने पर, 50 मीटर की परिधि में बैरीकेडिंग

अखिलेश यादव के डीजीपी मुख्यालय पहुंचत ही समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में पुलिस मुख्यालय पहुंचन लगे। स्वामी प्रसाद मौर्या भी कार्यकर्ताओं के साथ डीजीपी मुख्यालय पहुंचे।

समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया संचालक को आज लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हजरतगंज पुलिस ने मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। हजरतगंज कोतवाली में मनीष अग्रवाल पर मुकदमे दर्ज हैं। लखनऊ पुलिस ने प्रेस नोट जारी करके यह जानकारी दी है। सोशल मीडिया से की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में इनके खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में 3 मुकदमे दर्ज हैं। मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तार के बाद यह विवाद खाफी बढ़ गया है। ट्विटर की लड़ाई अब जमीन पर उतर आई है।

आपको बता दें कि सपा और बीजेपी का सोशल मीडिया विवाद काफी बढ़ गया है। पुलिस ने सपा सोशल मीडिया के एडमिन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के विरोध में अखिलेश यादव डीजीपी मुख्यालय पहुंच गए हैं। डीजीपी मुख्यालय में अखिलेश की एंट्री से हड़कंप मच गया है। पुलिस मुख्यालय में अखिलेश यादव को चाय पीने के लिए दी जिसके अखिलेश यादव ने यह कहते हुए पीने से मना कर दिया कि सरकार पर मुझे भरोसा नहीं। अखिलेश यादव ने कहा कि चाय में कुछ भी मिलाकर दिया जा सकता है, इसलिए यहां की चाय नहीं पियूंगा। अखिलेश यादव ने कहा कि बाहर से चाय मंगाई जाएगी तो उसको पियूंगा।

पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर सपा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं हैं। अखिलेश यादव के डीजीपी मुख्यालय पहुंचत ही समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में पुलिस मुख्यालय पहुंचन लगे। स्वामी प्रसाद मौर्या भी कार्यकर्ताओं के साथ डीजीपी मुख्यालय पहुंचे। स्वामी प्रसाद मौर्या को पुलिस मुख्यालय के अंदर जाने से रोका दिया गया जिसके बाद वो कार्यकर्ताओं के साथ गेट पर ही धरना देने लगे। स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रदेश पुलिसिया अत्याचार हो रहा है। पुलिस मुख्यालय के गेट नंबर दो पर स्वामी प्रसाद सहित तमाम बड़े नेता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को मेन रोड से अंदर आने पर रोक लगा दी गई है। धरने को देखते हुए सिग्नेचर बिल्डिंग के सभी गेट के 50 मीटर की परिधि में बैरीकेटिंग कर दी गई है। डीजीपी मुख्यालय के सभी गेटों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस फोर्स के साथ तमाम अधिकारी मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button