
देहरादून. UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा 2020-21 पेपर लीक मामले में एसटीएफ को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ ने पेपर लीक मामले में 44 वीं गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम रूपेंद्र कुमार जयसवाल बताया जा रहा है। जो कि ₹25000 का इनामी अपराधी भी है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम रूपेंद्र कुमार जयसवाल बताया जा रहा है। जो कि ₹25000 का इनामी अपराधी भी है। पेपर होने से पूर्व अभियुक्त रूपेंद्र कुमार जायसवाल द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त सादिक मूसा को आरएमएस सलूशन के कर्मचारी कसान से मिलाया गया था। वही कसान से लीक आउट पेपर लेकर सादिक मूसा को दिया गया था जिसके एवज में रूपेंद्र कुमार जायसवाल को 5 लाख रूपये की धनराशि प्राप्त होनी थी।
वहीं एसटीएफ द्वारा पेपर लीक मामले में अभियुक्तों से लगातार तफ्तीश की जा रही है और कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। STF को अंदेशा है कि इस पेपर लीक मामले में कई और लोग निकल कर भी सामने आयेंगे। वहीं एसटीएफ के एडिशनल एसपी चंद्र मोहन सिंह ने कहा है कि एसटीएफ लगातार पेपर लीक मामले में निगरानी बनाए हुए और मामले में संलिप्त आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।









