
जौनपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने जौनपुर के सितमसराय इलाके में पत्रकारों से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ओमप्रकाश राजभर ने दो मुंहवाला दांत वाला नेता करार दिया है। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को बताया यह पार्टी को आगे नहीं ले जा पाएगी। समाजवादी पार्टी की हालत है उसमें दो धड़ है। एक धड़ चाहता है समाजवादी चुनाव जीते तो दूसरा बीजेपी को जिताने के लिए और समाजवादी पार्टी को हराने में जुटा हुआ है।
जौनपुर पहुंचने से पहले ओमप्रकाश राजभर का उनके कार्यकर्ताओं ने कई जगह रोक कर अपने नेता का जोरदार तरीके से स्वागत किया है। उन्होने कहा कि अखिलेश यादव परिपक्व नेता है इसलिए हम से उनकी नहीं बनती है। 2024 में कौन प्रधानमंत्री बनेगा इसमें कहा कि अभी कोई लड़ाई नहीं है। उन्होने कहा कि सुहेलदेव पार्टी अपने दम पर आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
जौनपुर के सितम सराय में एक आयोजित पार्टी द्वारा एक आयोजित रैली को संबोधित करने से पूर्व ओमप्रकाश राजभर ने पत्रकारों से बातचीत किया।उत्तर प्रदेश के उद्योगपतियों और किसानों को लेकर भी इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने बयान दिया है कि गरीब किसानों के बिल माफ हो रहे हैं।









